गाज़ियाबाद: स्वाट टीम ग्रामीण जोन व मोदीनगर पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
स्वाट टीम ग्रामीण जोन व मोदीनगर पुलिस टीम ने रविवार को पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे जावेद नाम के शातिर अभियुक्त को रेलवे स्टेशन गाजियाबाद की पार्किंग से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त जावेद को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। साथ ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।