गाज़ियाबाद: थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक अभियुक्त व 1 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम ने रविवार को महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मृतका के पति सद्दाम हुसैन व मृतका की सास आमना मंसूरी को बहरामपुर अण्डर पास के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले को लेकर बीते 31 अगस्त को वादी की ओर से तहरीर देते हुए बताया गया था कि ससुरालियों से परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली थी।