Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

सायरन बजता रहा, पुलिस के सामने गुंडे बेरहमी से पीटते रहे

Mauganj, Rewa | Jun 16, 2026

MORE NEWS

रीवा: स्ट्रीट किचन रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस ससपेंड! बिरियानी में निकला कीड़ा

रीवा में एक ग्राहक ने Zomato से वेज बिरयानी ऑर्डर की। लेकिन जब उसने पैकेट खोला, तो बिरयानी में कीड़ा मिला। शिकायत सीधे खाद्य सुरक्षा विभाग तक पहुंची, जिसके बाद अधिकारियों ने ताला हाउस स्थित स्ट्रीट किचन रेस्टोरेंट पर छापा मारा। जांच में जो सामने आया, वह और भी चौंकाने वाला था। रेस्टोरेंट का किचन खुले में संचालित हो रहा था, साफ-सफाई के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था और कई अनियमितताएं पाई गईं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में खाने में कीड़े या अन्य दूषित तत्व पहुंचने की आशंका बनी रहती है।

इसी वजह से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया और आवश्यक सुधार होने तक उसे बंद करा दिया गया है।

वहीं, "मिलावट से मुक्ति अभियान" के तहत शहर में बिक रहे मैंगो शेक की भी जांच की गई। मोबाइल फूड लैब ने सिरमौर चौराहा क्षेत्र में कुछ दुकानों से सैंपल जांचे। जांच में पता चला कि जिन मैंगो शेक को लोग आम का शेक समझकर पी रहे थे, उनमें कई जगह फूड कलर, शक्कर का पानी और दूध मिलाकर शेक तैयार किया जा रहा था। हालांकि जांच में कोई हानिकारक केमिकल नहीं मिला, लेकिन सवाल यह है कि क्या ग्राहक को वही चीज दी जा रही है, जिसके लिए वह पैसे चुका रहा है?

रीवा: स्ट्रीट किचन रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस ससपेंड! बिरियानी में निकला कीड़ा रीवा में एक ग्राहक ने Zomato से वेज बिरयानी ऑर्डर की। लेकिन जब उसने पैकेट खोला, तो बिरयानी में कीड़ा मिला। शिकायत सीधे खाद्य सुरक्षा विभाग तक पहुंची, जिसके बाद अधिकारियों ने ताला हाउस स्थित स्ट्रीट किचन रेस्टोरेंट पर छापा मारा। जांच में जो सामने आया, वह और भी चौंकाने वाला था। रेस्टोरेंट का किचन खुले में संचालित हो रहा था, साफ-सफाई के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था और कई अनियमितताएं पाई गईं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में खाने में कीड़े या अन्य दूषित तत्व पहुंचने की आशंका बनी रहती है। इसी वजह से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया और आवश्यक सुधार होने तक उसे बंद करा दिया गया है। वहीं, "मिलावट से मुक्ति अभियान" के तहत शहर में बिक रहे मैंगो शेक की भी जांच की गई। मोबाइल फूड लैब ने सिरमौर चौराहा क्षेत्र में कुछ दुकानों से सैंपल जांचे। जांच में पता चला कि जिन मैंगो शेक को लोग आम का शेक समझकर पी रहे थे, उनमें कई जगह फूड कलर, शक्कर का पानी और दूध मिलाकर शेक तैयार किया जा रहा था। हालांकि जांच में कोई हानिकारक केमिकल नहीं मिला, लेकिन सवाल यह है कि क्या ग्राहक को वही चीज दी जा रही है, जिसके लिए वह पैसे चुका रहा है?

Mauganj, Rewa | Jun 17, 2026

मऊगंज: अवैध बोरिंग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,दो मशीनें मौके से जब्त

मऊगंज: अवैध बोरिंग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,दो मशीनें मौके से जब्त

Mauganj, Rewa | Jun 15, 2026

मऊगंज जिले का ग्राम सरई सेंगर आज भी विकास की बाट जोह रहा है। यहाँ के ग्रामीणों का दर्द सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। पिछले १५ सालों से यहाँ के लोग एक अदद पक्की सड़क के लिए गुहार लगा रहे हैं। आलम यह है कि बरसात के मौसम में यहाँ घुटनों तक पानी भर जाता है और किसी बीमार को अस्पताल ले जाने के लिए आज भी 'खटिया' का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान सरपंच ने चुनाव से पहले वादा किया था कि वे सड़क बनवाएंगे, लेकिन जीत हासिल करने के बाद अब वे जमीन को 'भाई का हिस्सा' बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। पीड़ित भैया दुबे और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि वे सड़क के लिए अपनी जमीन देने को तैयार हैं, लेकिन सरपंच के महज २०० मीटर के टुकड़े की वजह से पूरा गांव नरक भोगने को मजबूर है। सवाल यह है कि जनता के वोटों से जीतने वाले प्रतिनिधि अब जनता की तकलीफों से मुंह क्यों फेर रहे हैं?"

#BreakingNews #RuralIndia #GovernanceFailure #MauganjUpdate #PublicOutcry #Injustice #SocialIssue #SanjayKumarJain #MadhyaPradesh #IndiaHeadline24

मऊगंज जिले का ग्राम सरई सेंगर आज भी विकास की बाट जोह रहा है। यहाँ के ग्रामीणों का दर्द सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। पिछले १५ सालों से यहाँ के लोग एक अदद पक्की सड़क के लिए गुहार लगा रहे हैं। आलम यह है कि बरसात के मौसम में यहाँ घुटनों तक पानी भर जाता है और किसी बीमार को अस्पताल ले जाने के लिए आज भी 'खटिया' का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान सरपंच ने चुनाव से पहले वादा किया था कि वे सड़क बनवाएंगे, लेकिन जीत हासिल करने के बाद अब वे जमीन को 'भाई का हिस्सा' बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। पीड़ित भैया दुबे और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि वे सड़क के लिए अपनी जमीन देने को तैयार हैं, लेकिन सरपंच के महज २०० मीटर के टुकड़े की वजह से पूरा गांव नरक भोगने को मजबूर है। सवाल यह है कि जनता के वोटों से जीतने वाले प्रतिनिधि अब जनता की तकलीफों से मुंह क्यों फेर रहे हैं?" #BreakingNews #RuralIndia #GovernanceFailure #MauganjUpdate #PublicOutcry #Injustice #SocialIssue #SanjayKumarJain #MadhyaPradesh #IndiaHeadline24

Mauganj, Rewa | Jun 15, 2026

**मऊगंज के जंगलों में 'वर्षा' का तांडव, रेंजर और मुंशी की शह पर चल रहा अवैध उत्खनन का महा-खेल; खबर लिखने पर पत्रकार को ट्रैक्टर से रौंदने की खुली धमकी!**

नवनिर्मित जिला मऊगंज का सीतापुर पहाड़ी अंचल इन दिनों वन विभाग की मिलीभगत से मचे महा-भ्रष्टाचार की आग में सुलग रहा है। जंगलों की हिफाजत का दम भरने वाला वन अमला खुद इस हरी-भरी संपदा का सौदागर बन बैठा है। रेंजर वर्षा सिंह और उनके चहेते मुंशी की छत्रछाया में इस पूरे क्षेत्र में अवैध उत्खनन और खंभों की अवैध तुड़ाई का ऐसा नग्न नाच चल रहा है, जिसने कानून व्यवस्था के परखच्चे उड़ा दिए हैं। सूत्रों की मानें तो इस प्रतिबंधित वन क्षेत्र से अधिकारियों की जेब में हर महीने 'लाखों रुपये की मलाई' सीधे पहुँच रही है। यही वजह है कि जब क्षेत्र की इस बर्बादी की शिकायत इन जिम्मेदार साहबान तक पहुँचाई जाती है, तो रेंजर और मुंशी अपनी चमड़ी बचाते हुए बड़ी बेशर्मी से "लेबर भाग जाने" का बहाना बना देते हैं और खुद एसी (AC) कमरों की ठंडी हवा में बैठकर इस महा-लूट का जश्न मनाते हैं। इस खोजी पत्रकारिता में जो सबसे घिनौना और सनसनीखेज सच सामने आया है, वो यह कि रेंजर वर्षा सिंह के खुद के सरकारी आवास पर अवैध रूप से तोड़े गए ५०-६० खंभे सरेआम गिराए गए थे। आखिर वन विभाग की गाड़ियां और रसूखदार ठेकेदार बिना किसी खौफ के रेंजर के घर तक माल कैसे पहुँचा रहे हैं? इसका जवाब सीतापुर में फैले दलालों के उस मकड़जाल में छिपा है, जिसे रेंजर ने खुद पाल रखा है। ये दलाल किसी भी सरकारी जांच की भनक लगते ही माफियाओं के वाहनों को सुरक्षित रास्ता दे देते हैं। हद तो तब हो गई जब अपनी काली करतूतों पर पर्दा डालने के लिए रेंजर वर्षा सिंह ने खुलेआम मंत्रियों और ऊंचे राजनेताओं तक अपनी पहुंच की धौंस दिखाना शुरू कर दिया। वे साफ कहती हैं कि "मेरा कोई भी आला अधिकारी कुछ नहीं बिगाड़ सकता।" इसी रसूख के नशे में चूर होकर इस पहाड़ी को पूरी तरह छलनी किया जा रहा है। अवैध कमाई के चश्मे ने इन अधिकारियों और इनके पाले हुए माफियाओं की आंखों पर इस कदर पट्टी बांध दी है कि अब ये लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी निर्भीक पत्रकारों की जान के प्यासे हो गए हैं। सूत्रों से मिली बेहद पुख्ता जानकारी के अनुसार, वन विभाग के इस काले धंधे को उजागर करने वाले पत्रकारों को सरेआम धमकियां दी जा रही हैं। माफियाओं और उनके गुर्गों का हौसला इतना बढ़ गया है कि वे खुलेआम कह रहे हैं कि "अगर यह पत्रकार हमें दोबारा सड़क पर दिखा, तो इस पर सीधे ट्रैक्टर चढ़ाकर इसे कुचल देंगे।" हैरान करने वाली बात यह है कि पत्रकारों को दी जा रही इस खौफनाक धमकी पर मऊगंज का वन अमला और स्थानीय पुलिस मौन बैठी है, जो यह साबित करने के लिए काफी है कि इस जानलेवा साजिश में इन अधिकारियों की मूक सहमति शामिल है। अब मऊगंज के प्रबुद्ध नागरिकों, पीड़ित जनता और पत्रकारों ने जिले के अत्यंत न्यायप्रिय, संवेदनशील और कड़क तेवरों वाले कलेक्टर संजय कुमार जैन जी से सीधी गुहार लगाई है। जनता का कहना है कि यदि कलेक्टर साहब खुद अपनी टीम के साथ इस पहाड़ी और जंगली अंचल का औचक निरीक्षण कर दें, तो रेंजर वर्षा सिंह के इस पूरे भ्रष्टाचार का 'दूध का दूध और पानी का पानी' हो जाएगा, जो खुद खड़े होकर माफियाओं के ट्रैक्टरों में अवैध पत्थर और खंभे लदवाती हैं। अब देखना यह होगा कि मऊगंज जिला प्रशासन पत्रकारों को कुचलने की धमकी देने वाले इन बेखौफ माफियाओं और उन्हें संरक्षण देने वाली घमंडी रेंजर पर सीधे एफआईआर (FIR) दर्ज कराकर जेल भेजता है, या फिर मऊगंज का यह कीमती जंगल इसी तरह चंद रुपयों की दलाली में स्वाहा होता रहेगा।

#IndiaHeadline24 #MauganjNews #BreakingNews #CollectorMauganj #SanjayKumarJain #SitapurNews #ForestDepartmentCorruption #JournalistSafety #ViralPost #MadhyaPradeshNews #An अवैध_उत्खनन #VanMafia #CrimeNews #JusticeForJournalists

**मऊगंज के जंगलों में 'वर्षा' का तांडव, रेंजर और मुंशी की शह पर चल रहा अवैध उत्खनन का महा-खेल; खबर लिखने पर पत्रकार को ट्रैक्टर से रौंदने की खुली धमकी!** नवनिर्मित जिला मऊगंज का सीतापुर पहाड़ी अंचल इन दिनों वन विभाग की मिलीभगत से मचे महा-भ्रष्टाचार की आग में सुलग रहा है। जंगलों की हिफाजत का दम भरने वाला वन अमला खुद इस हरी-भरी संपदा का सौदागर बन बैठा है। रेंजर वर्षा सिंह और उनके चहेते मुंशी की छत्रछाया में इस पूरे क्षेत्र में अवैध उत्खनन और खंभों की अवैध तुड़ाई का ऐसा नग्न नाच चल रहा है, जिसने कानून व्यवस्था के परखच्चे उड़ा दिए हैं। सूत्रों की मानें तो इस प्रतिबंधित वन क्षेत्र से अधिकारियों की जेब में हर महीने 'लाखों रुपये की मलाई' सीधे पहुँच रही है। यही वजह है कि जब क्षेत्र की इस बर्बादी की शिकायत इन जिम्मेदार साहबान तक पहुँचाई जाती है, तो रेंजर और मुंशी अपनी चमड़ी बचाते हुए बड़ी बेशर्मी से "लेबर भाग जाने" का बहाना बना देते हैं और खुद एसी (AC) कमरों की ठंडी हवा में बैठकर इस महा-लूट का जश्न मनाते हैं। इस खोजी पत्रकारिता में जो सबसे घिनौना और सनसनीखेज सच सामने आया है, वो यह कि रेंजर वर्षा सिंह के खुद के सरकारी आवास पर अवैध रूप से तोड़े गए ५०-६० खंभे सरेआम गिराए गए थे। आखिर वन विभाग की गाड़ियां और रसूखदार ठेकेदार बिना किसी खौफ के रेंजर के घर तक माल कैसे पहुँचा रहे हैं? इसका जवाब सीतापुर में फैले दलालों के उस मकड़जाल में छिपा है, जिसे रेंजर ने खुद पाल रखा है। ये दलाल किसी भी सरकारी जांच की भनक लगते ही माफियाओं के वाहनों को सुरक्षित रास्ता दे देते हैं। हद तो तब हो गई जब अपनी काली करतूतों पर पर्दा डालने के लिए रेंजर वर्षा सिंह ने खुलेआम मंत्रियों और ऊंचे राजनेताओं तक अपनी पहुंच की धौंस दिखाना शुरू कर दिया। वे साफ कहती हैं कि "मेरा कोई भी आला अधिकारी कुछ नहीं बिगाड़ सकता।" इसी रसूख के नशे में चूर होकर इस पहाड़ी को पूरी तरह छलनी किया जा रहा है। अवैध कमाई के चश्मे ने इन अधिकारियों और इनके पाले हुए माफियाओं की आंखों पर इस कदर पट्टी बांध दी है कि अब ये लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी निर्भीक पत्रकारों की जान के प्यासे हो गए हैं। सूत्रों से मिली बेहद पुख्ता जानकारी के अनुसार, वन विभाग के इस काले धंधे को उजागर करने वाले पत्रकारों को सरेआम धमकियां दी जा रही हैं। माफियाओं और उनके गुर्गों का हौसला इतना बढ़ गया है कि वे खुलेआम कह रहे हैं कि "अगर यह पत्रकार हमें दोबारा सड़क पर दिखा, तो इस पर सीधे ट्रैक्टर चढ़ाकर इसे कुचल देंगे।" हैरान करने वाली बात यह है कि पत्रकारों को दी जा रही इस खौफनाक धमकी पर मऊगंज का वन अमला और स्थानीय पुलिस मौन बैठी है, जो यह साबित करने के लिए काफी है कि इस जानलेवा साजिश में इन अधिकारियों की मूक सहमति शामिल है। अब मऊगंज के प्रबुद्ध नागरिकों, पीड़ित जनता और पत्रकारों ने जिले के अत्यंत न्यायप्रिय, संवेदनशील और कड़क तेवरों वाले कलेक्टर संजय कुमार जैन जी से सीधी गुहार लगाई है। जनता का कहना है कि यदि कलेक्टर साहब खुद अपनी टीम के साथ इस पहाड़ी और जंगली अंचल का औचक निरीक्षण कर दें, तो रेंजर वर्षा सिंह के इस पूरे भ्रष्टाचार का 'दूध का दूध और पानी का पानी' हो जाएगा, जो खुद खड़े होकर माफियाओं के ट्रैक्टरों में अवैध पत्थर और खंभे लदवाती हैं। अब देखना यह होगा कि मऊगंज जिला प्रशासन पत्रकारों को कुचलने की धमकी देने वाले इन बेखौफ माफियाओं और उन्हें संरक्षण देने वाली घमंडी रेंजर पर सीधे एफआईआर (FIR) दर्ज कराकर जेल भेजता है, या फिर मऊगंज का यह कीमती जंगल इसी तरह चंद रुपयों की दलाली में स्वाहा होता रहेगा। #IndiaHeadline24 #MauganjNews #BreakingNews #CollectorMauganj #SanjayKumarJain #SitapurNews #ForestDepartmentCorruption #JournalistSafety #ViralPost #MadhyaPradeshNews #An अवैध_उत्खनन #VanMafia #CrimeNews #JusticeForJournalists

Mauganj, Rewa | Jun 14, 2026