विवेकानंद मिशन विद्यापीठ जूनियर के कक्षा 2 के छात्र आदित्य राज ने सत्र 2025-26 के ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए गणित विषय में इंटरनेशनल रैंक 1 और जोनल रैंक 1 हासिल किया। इस उपलब्धि पर उन्हें इंटरनेशनल गोल्ड मेडल, सर्टिफिकेट ऑफ आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस और गिफ्ट वाउचर्स से सम्मानित किया गया। विज्ञान विषय में भी आदित्य ने जोनल ब्रॉन्ज मेडल और सर्टिफिकेट ऑफ जोनल एक्सीलेंस हासिल किया। पूरे ओलंपियाड सत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड, ट्रॉफी, सम्मान पत्र और ₹5,000 का नकद चेक भी प्रदान किया गया। आदित्य की इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
#MadhubaniNews #Madhubani #BiharNews #AdityaRaj #OlympiadChampion #InternationalRank1 #MathsOlympiad #AcademicExcellence #YoungAchiever #StudentAchievement #BiharPride #EducationNews #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Madhubani Local News ] [ Aditya Raj ] [ Aditya Raj Olympiad ] [ International Olympiad Rank 1 ] [ Maths Olympiad ] [ International Rank 1 ] [ Bihar Student Achievement ] [ Academic Excellence Award ] [ Young Achiever Bihar ] [ Education News Bihar ] [ Olympiad Winner ]