बांका: बांका विधायक ने गुरुद्वार +2 उच्च विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार व चारदीवारी का किया उद्घाटन
Banka, Banka | Apr 7, 2026 बांका जिले के गुरुद्वार +2 उच्च विद्यालय में मंगलवार की दोपहर 12 बजे मुख्य प्रवेश द्वार एवं चारदीवारी का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने किया । पूर्व मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग को प्राथमिकता देते हुए विद्यालय में मुख्य द्वार एवं चारदीवारी का निर्माण कराया गया है।