गुना नगर: सीएम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के खाते में राशि डाली, कलेक्ट्रेट में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में सामाजिक न्याय के संकल्प को सशक्त करते हुए 29 अप्रैल को भोपाल में हुए कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 33 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में राशि डाली। गुना का जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट में हुआ कलेक्टर, एडीएम सहित बड़ी संख्या में हितग्राही शामिल हुए।