बाह: हेलो गैंग के 8 शातिर अपराधियों पर पिनाहट पुलिस ने की गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
आगरा की थाना पिनाहट पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है जिसमें हेलो गैंग के 8 शातिर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की है। यह शातिर भौतिक लाभ से धन अर्जित करने को देश के अलग-अलग राज्यों में ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का काम करते थे। अब पिनाहट पुलिस ने इन पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की है। और अब पुलिस इन्हें गिरफ्तार करेगी।