गुना नगर: गुना में आरटीओ और यातायात पुलिस की कंडम वाहनों पर कार्रवाई, जज्जी बस स्टैंड से 15 साल पुरानी बस जब्त
गुना में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग में बड़ी कार्यवाही की। 22 अप्रैल को आरटीओ ने बताया, चेकिंग में जज्जी बस स्टैंड पर 15 साल पुरानी एक बस पाई गई, नियमों के उल्लंघन में जप्त कर थाने में रखा है। ड्राइवरो को राह वीर योजना की जानकारी देकर प्रचार प्रसार किया। यातायात और लोगों की सुरक्षा को लेकर अभियान की कार्यवाही जारी रहेगी।