Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
सपा
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

बिहार: सोहसराय थाना क्षेत्र के लोहगानी मोहल्ले में पड़ोसी से विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति घायल

Bihar, Nalanda | Apr 22, 2026
सोहसराय थानां क्षेत्र के लोहगानी मोहल्ला में पड़ोसी के बीच हुए विवाद में बुधवार की दोपहर करीब 12:30 बजे मारपीट हुआ जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को डॉयल 112 की पुलिस द्वारा इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाया गया है। जख़्मी लोहगानी मोहल्ला निवासी नन्द किशोर यादव का पुत्र सुनील कुमार है। सुनील कुमार का आरोप पड़ोसी द्वारा शराब पीने के लिए रुपये का मांग किय

MORE NEWS

🚩 श्रावणी मेला 2026 🚩
वैवागिरी पर्वत स्थित महाभारतकालीन सिद्धनाथ मंदिर, राजगीर
📢 श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
श्रावण मास के पावन अवसर पर महाभारतकालीन प्रसिद्ध सिद्धनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक हेतु आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
⏰ दर्शन एवं प्रवेश समय
प्रवेश स्थल: ब्रह्मकुंड परिसर
प्रवेश प्रारंभ समय: प्रातः 04:00 बजे से
🛡️ जिला प्रशासन, नालंदा द्वारा आपकी सुविधा एवं सुरक्षा की व्यवस्थाएँ
आपकी सुगम, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा के लिए जिला प्रशासन द्वारा निम्नलिखित विशेष प्रबंध किए गए हैं:
🔊 पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं माइकिंग: निरंतर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं घोषणाओं के लिए।
🏢 24×7 कंट्रोल रूम: किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए समर्पित नियंत्रण कक्ष।
🩺 मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस: प्राथमिक चिकित्सा एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा हेतु तैनात।
🚶‍♂️ सूचीबद्ध प्रवेश (Queue System): कतारबद्ध एवं अनुशासित दर्शन व्यवस्था।
🆘 आपदा मित्र एवं स्वयंसेवक: पर्वत मार्ग एवं परिसर में श्रद्धालुओं के सहयोग एवं सुरक्षा के लिए तैनात।
💡 श्रद्धालुओं से अपील:
कृपया कतारबद्ध होकर ही दर्शन करें तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
पर्वत चढ़ाई के दौरान धैर्य बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
किसी भी सहायता के लिए निकटतम नियंत्रण कक्ष या आपदा मित्र से संपर्क करें।
हर-हर महादेव! आपकी यात्रा सुखद एवं फलदायी हो।
सौजन्य: जिला प्रशासन, नालंदा
#CMSamratChoudhary
#CMOBihar
#ShravaniMela2026
Information & Public Relations Department, Government of Bihar  Bihar Health Department

🚩 श्रावणी मेला 2026 🚩 वैवागिरी पर्वत स्थित महाभारतकालीन सिद्धनाथ मंदिर, राजगीर 📢 श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों के लिए महत्वपूर्ण सूचना श्रावण मास के पावन अवसर पर महाभारतकालीन प्रसिद्ध सिद्धनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक हेतु आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। ⏰ दर्शन एवं प्रवेश समय प्रवेश स्थल: ब्रह्मकुंड परिसर प्रवेश प्रारंभ समय: प्रातः 04:00 बजे से 🛡️ जिला प्रशासन, नालंदा द्वारा आपकी सुविधा एवं सुरक्षा की व्यवस्थाएँ आपकी सुगम, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा के लिए जिला प्रशासन द्वारा निम्नलिखित विशेष प्रबंध किए गए हैं: 🔊 पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं माइकिंग: निरंतर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं घोषणाओं के लिए। 🏢 24×7 कंट्रोल रूम: किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए समर्पित नियंत्रण कक्ष। 🩺 मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस: प्राथमिक चिकित्सा एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा हेतु तैनात। 🚶‍♂️ सूचीबद्ध प्रवेश (Queue System): कतारबद्ध एवं अनुशासित दर्शन व्यवस्था। 🆘 आपदा मित्र एवं स्वयंसेवक: पर्वत मार्ग एवं परिसर में श्रद्धालुओं के सहयोग एवं सुरक्षा के लिए तैनात। 💡 श्रद्धालुओं से अपील: कृपया कतारबद्ध होकर ही दर्शन करें तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। पर्वत चढ़ाई के दौरान धैर्य बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी सहायता के लिए निकटतम नियंत्रण कक्ष या आपदा मित्र से संपर्क करें। हर-हर महादेव! आपकी यात्रा सुखद एवं फलदायी हो। सौजन्य: जिला प्रशासन, नालंदा #CMSamratChoudhary #CMOBihar #ShravaniMela2026 Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department

Nalanda, Bihar | Jul 29, 2026

दम था, इसलिए करके दिखाया! 💚🔥मात्र 17 महीनों में 5 लाख नियुक्तिपत्र देकर युवाओं को

दम था, इसलिए करके दिखाया! 💚🔥मात्र 17 महीनों में 5 लाख नियुक्तिपत्र देकर युवाओं को

Bihar, Nalanda | Jul 29, 2026

प्रेस विज्ञप्ति-3
स्थान- नालन्दा
 दिनांक : 28 जुलाई 2026

*श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि: 533 सीढ़ियां चढ़कर डीएम ने परखी श्रावणी मेला की तैयारियां*

• श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम, कंट्रोल रूम, मेडिकल टीम तथा आवश्यकतानुसार आपदा मित्रों की तैनाती के निर्देश दिए।
• ⁠मंदिर परिसर के आसपास अतिक्रमण हटाकर पार्किंग एवं श्रद्धालु सुविधाओं के विकास तथा मार्ग में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
• ⁠सिद्धनाथ मंदिर, जरासंध अखाड़ा  एवं बेलवेदार जल संचयन क्षेत्र निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
• ⁠भू-जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु निजी एवं सरकारी बोरवेलों को ग्राउंड वाटर रिचार्ज एक्विफर के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

*नालन्दा |* श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी, नालन्दा श्रीमती उदिता सिंह ने आज राजगीर के कुंड क्षेत्र एवं व्यावहारगिरि पर्वत का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं 533 सीढ़ियां चढ़कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा जिला पदाधिकारी को विपुलगिरि, स्वर्णगिरि, व्यावहारगिरि एवं रत्नागिरि पर्वत श्रृंखलाओं के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बिम्बिसार ट्रैकिंग ट्रैक के संबंध में भी अवगत कराया गया, जो राजगीर के प्रमुख पर्यटन एवं ट्रैकिंग स्थलों में से एक है।
जिला पदाधिकारी ने पर्वतीय क्षेत्र की वनस्पतियों एवं वन्य जीवों (Flora & Fauna) के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। व्यावहारगिरि पर्वत पर चढ़ाई के दौरान उन्होंने राजगीर स्टेडियम, पुलिस प्रशिक्षण संस्थान, स्पोर्ट्स अकादमी सहित आसपास के प्राकृतिक एवं विकसित हो रहे स्थलों का अवलोकन किया।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रावणी मेला के दौरान मार्ग में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की मांग रखी गई। इस पर जिला पदाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरे मार्ग में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देश दिया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाएं एवं दिशा-निर्देश उपलब्ध कराने हेतु पब्लिक एड्रेस सिस्टम की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन, समन्वय एवं आपात स्थिति के प्रभावी प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए तथा किसी भी आकस्मिक चिकित्सा आवश्यकता के लिए पर्याप्त मेडिकल टीम एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आवश्यकता पड़ने पर आपदा मित्रों की भी सेवाएं लेने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने व्यावहारगिरि पर्वत स्थित ऐतिहासिक सिद्धनाथ मंदिर का भी भ्रमण किया। स्थानीय स्तर पर उन्हें अवगत कराया गया कि महाभारत काल में इस मंदिर की स्थापना मगध सम्राट जरासंध द्वारा कराई गई थी।
इसके उपरांत उन्होंने व्यावहारगिरि पर्वत के बेलवेदार क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां वर्षा जल का संचयन होता है। जिला पदाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को जल संरक्षण क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से जलाशय को लगभग 6 फीट और गहरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जरासंध अखाड़ा क्षेत्र का भी अवलोकन किया। वहां से दिखाई देने वाले विहंगम दृश्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मंदिर परिसर के आसपास अतिक्रमण हटाकर उस भूमि का उपयोग पार्किंग एवं श्रद्धालुओं की अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास हेतु करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव एवं सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) के साथ चर्चा के दौरान जिला पदाधिकारी ने भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से निजी एवं सरकारी बोरवेलों को ग्राउंड वाटर रिचार्ज एक्विफर के रूप में उपयोग करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। उन्हें बताया गया कि इस प्रकार की व्यवस्था का सफल प्रयोग वेणुवन क्षेत्र में किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी ने इस दिशा में व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार कर भू-जल स्तर में वृद्धि हेतु आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने जिला पदाधिकारी के साथ भ्रमण किया तथा क्षेत्र के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन महत्व से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर पार्षद श्री श्रवण कुमार, श्री श्याम नारायण प्रसाद, श्री श्याम भारती, श्री गोलू जी तथा श्री आजाद कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न स्थलों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा श्रावणी मेला के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए। प्रशासन की तरफ से नालंदा के पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी, अनुमंडल पदाधिकारी, राजगीर, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित थें।
 
#CMSamratChoudhary
#CMOBihar
#ShravaniMela2026
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Department of Tourism, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति-3 स्थान- नालन्दा दिनांक : 28 जुलाई 2026 *श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि: 533 सीढ़ियां चढ़कर डीएम ने परखी श्रावणी मेला की तैयारियां* • श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम, कंट्रोल रूम, मेडिकल टीम तथा आवश्यकतानुसार आपदा मित्रों की तैनाती के निर्देश दिए। • ⁠मंदिर परिसर के आसपास अतिक्रमण हटाकर पार्किंग एवं श्रद्धालु सुविधाओं के विकास तथा मार्ग में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। • ⁠सिद्धनाथ मंदिर, जरासंध अखाड़ा एवं बेलवेदार जल संचयन क्षेत्र निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। • ⁠भू-जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु निजी एवं सरकारी बोरवेलों को ग्राउंड वाटर रिचार्ज एक्विफर के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। *नालन्दा |* श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी, नालन्दा श्रीमती उदिता सिंह ने आज राजगीर के कुंड क्षेत्र एवं व्यावहारगिरि पर्वत का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं 533 सीढ़ियां चढ़कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा जिला पदाधिकारी को विपुलगिरि, स्वर्णगिरि, व्यावहारगिरि एवं रत्नागिरि पर्वत श्रृंखलाओं के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बिम्बिसार ट्रैकिंग ट्रैक के संबंध में भी अवगत कराया गया, जो राजगीर के प्रमुख पर्यटन एवं ट्रैकिंग स्थलों में से एक है। जिला पदाधिकारी ने पर्वतीय क्षेत्र की वनस्पतियों एवं वन्य जीवों (Flora & Fauna) के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। व्यावहारगिरि पर्वत पर चढ़ाई के दौरान उन्होंने राजगीर स्टेडियम, पुलिस प्रशिक्षण संस्थान, स्पोर्ट्स अकादमी सहित आसपास के प्राकृतिक एवं विकसित हो रहे स्थलों का अवलोकन किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रावणी मेला के दौरान मार्ग में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की मांग रखी गई। इस पर जिला पदाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरे मार्ग में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाएं एवं दिशा-निर्देश उपलब्ध कराने हेतु पब्लिक एड्रेस सिस्टम की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन, समन्वय एवं आपात स्थिति के प्रभावी प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए तथा किसी भी आकस्मिक चिकित्सा आवश्यकता के लिए पर्याप्त मेडिकल टीम एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आवश्यकता पड़ने पर आपदा मित्रों की भी सेवाएं लेने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने व्यावहारगिरि पर्वत स्थित ऐतिहासिक सिद्धनाथ मंदिर का भी भ्रमण किया। स्थानीय स्तर पर उन्हें अवगत कराया गया कि महाभारत काल में इस मंदिर की स्थापना मगध सम्राट जरासंध द्वारा कराई गई थी। इसके उपरांत उन्होंने व्यावहारगिरि पर्वत के बेलवेदार क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां वर्षा जल का संचयन होता है। जिला पदाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को जल संरक्षण क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से जलाशय को लगभग 6 फीट और गहरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जरासंध अखाड़ा क्षेत्र का भी अवलोकन किया। वहां से दिखाई देने वाले विहंगम दृश्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मंदिर परिसर के आसपास अतिक्रमण हटाकर उस भूमि का उपयोग पार्किंग एवं श्रद्धालुओं की अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास हेतु करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव एवं सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) के साथ चर्चा के दौरान जिला पदाधिकारी ने भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से निजी एवं सरकारी बोरवेलों को ग्राउंड वाटर रिचार्ज एक्विफर के रूप में उपयोग करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। उन्हें बताया गया कि इस प्रकार की व्यवस्था का सफल प्रयोग वेणुवन क्षेत्र में किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी ने इस दिशा में व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार कर भू-जल स्तर में वृद्धि हेतु आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने जिला पदाधिकारी के साथ भ्रमण किया तथा क्षेत्र के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन महत्व से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर पार्षद श्री श्रवण कुमार, श्री श्याम नारायण प्रसाद, श्री श्याम भारती, श्री गोलू जी तथा श्री आजाद कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न स्थलों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा श्रावणी मेला के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए। प्रशासन की तरफ से नालंदा के पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी, अनुमंडल पदाधिकारी, राजगीर, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित थें। #CMSamratChoudhary #CMOBihar #ShravaniMela2026 Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 28, 2026

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Education Department 
Bihar Public Service Commission

Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department Bihar Public Service Commission

Nalanda, Bihar | Jul 28, 2026

प्रेस विज्ञप्ति-1 
स्थान-नालन्दा
दिनांक : 28 जुलाई 2026

*स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश*

• स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियाँ समयबद्ध एवं समन्वित ढंग से पूर्ण करने का निर्देश।
• ⁠सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, ट्रैफिक एवं अन्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने पर विशेष जोर।
• ⁠वर्षा ऋतु को देखते हुए संभावित जलजमाव वाले स्थलों पर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश।
• ⁠उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों-कर्मियों तथा मेधावी छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों को सम्मानित करने हेतु सूची तैयार करने का निर्देश।
• ⁠जिले के सभी जीवित स्वतंत्रता सेनानियों को मुख्य समारोह में ससम्मान आमंत्रित करने के निर्देश।

*नालन्दा*| आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के सफल, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

 सुश्री सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त, नालन्दा कीं  अध्यक्षता में हुई बैठक में समारोह की तैयारियों, विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं समन्वित रूप से सभी तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले झंडोत्तोलन समारोह एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए समय-निर्धारण पर सहमति बनी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य समारोह सोगरा उच्च विद्यालय परिसर में पूर्वाह्न 9:00 बजे आयोजित होगा। इसके उपरांत समाहरणालय, जिला परिषद, डीआरडीए, अनुमंडल कार्यालय, गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय, बिहारशरीफ नगर निगम, बिहारशरीफ थाना परिसर, कारगिल पार्क, पुलिस लाइन तथा महादलित टोलों में निर्धारित समयानुसार झंडोत्तोलन एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

समीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, शहर की साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, समारोह स्थलों की रंगाई-पुताई एवं सजावट, अग्निशमन व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र, अतिथियों एवं आम नागरिकों के बैठने की समुचित व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, विधि-व्यवस्था संधारण, कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास, आमंत्रण-पत्र वितरण, राष्ट्रध्वज एवं राष्ट्रगान की गरिमा बनाए रखने तथा महादलित टोलों में झंडोत्तोलन सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में निर्देश दिया गया कि वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें। संभावित जलजमाव वाले स्थलों की पूर्व पहचान कर आवश्यक निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि समारोह के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का समयबद्ध, समन्वित एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में निर्देश दिया गया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सूची तैयार कर उन्हें सम्मानित करने हेतु  उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जिले के सभी जीवित स्वतंत्रता सेनानियों को मुख्य समारोह में ससम्मान आमंत्रित करना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक की अध्यक्षता कर रही उप विकास आयुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिले के उन मेधावी छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने जिला, राज्य, राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित कर नालन्दा जिले का गौरव बढ़ाया है।

बैठक में विशेष कार्य पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति-1 स्थान-नालन्दा दिनांक : 28 जुलाई 2026 *स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश* • स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियाँ समयबद्ध एवं समन्वित ढंग से पूर्ण करने का निर्देश। • ⁠सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, ट्रैफिक एवं अन्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने पर विशेष जोर। • ⁠वर्षा ऋतु को देखते हुए संभावित जलजमाव वाले स्थलों पर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश। • ⁠उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों-कर्मियों तथा मेधावी छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों को सम्मानित करने हेतु सूची तैयार करने का निर्देश। • ⁠जिले के सभी जीवित स्वतंत्रता सेनानियों को मुख्य समारोह में ससम्मान आमंत्रित करने के निर्देश। *नालन्दा*| आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के सफल, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सुश्री सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त, नालन्दा कीं अध्यक्षता में हुई बैठक में समारोह की तैयारियों, विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं समन्वित रूप से सभी तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले झंडोत्तोलन समारोह एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए समय-निर्धारण पर सहमति बनी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य समारोह सोगरा उच्च विद्यालय परिसर में पूर्वाह्न 9:00 बजे आयोजित होगा। इसके उपरांत समाहरणालय, जिला परिषद, डीआरडीए, अनुमंडल कार्यालय, गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय, बिहारशरीफ नगर निगम, बिहारशरीफ थाना परिसर, कारगिल पार्क, पुलिस लाइन तथा महादलित टोलों में निर्धारित समयानुसार झंडोत्तोलन एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, शहर की साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, समारोह स्थलों की रंगाई-पुताई एवं सजावट, अग्निशमन व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र, अतिथियों एवं आम नागरिकों के बैठने की समुचित व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, विधि-व्यवस्था संधारण, कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास, आमंत्रण-पत्र वितरण, राष्ट्रध्वज एवं राष्ट्रगान की गरिमा बनाए रखने तथा महादलित टोलों में झंडोत्तोलन सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में निर्देश दिया गया कि वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें। संभावित जलजमाव वाले स्थलों की पूर्व पहचान कर आवश्यक निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि समारोह के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का समयबद्ध, समन्वित एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में निर्देश दिया गया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सूची तैयार कर उन्हें सम्मानित करने हेतु उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जिले के सभी जीवित स्वतंत्रता सेनानियों को मुख्य समारोह में ससम्मान आमंत्रित करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक की अध्यक्षता कर रही उप विकास आयुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिले के उन मेधावी छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने जिला, राज्य, राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित कर नालन्दा जिले का गौरव बढ़ाया है। बैठक में विशेष कार्य पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 28, 2026

बिहार: सोहसराय थाना क्षेत्र के लोहगानी मोहल्ले में पड़ोसी से विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति घायल - Bihar News