पुलिस अधीक्षक अरवल की अध्यक्षता में बुधवार को उनके कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कुल सात आगंतुकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना।