बिलासपुर: थाना बिलासपुर क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
थाना बिलासपुर क्षेत्र निवासी एक युवती ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, रविवार की सुबह जब वह अपनी बहन के साथ टहल रही थी, तब बाइक सवार आरोपियों ने उसे रोककर गाली-गलौज की और चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान पीड़िता के कपड़े फट गए और आरोपियों ने उसे जबरन बाइक पर उठाने का प्रयास भी किया। सोमवार को