हरिद्वार: चंडी घाट पर पुलिस ने बिना साइलेंसर की कांवड़ियों की बाईकों का किया चालान, एक बाईक पर सवार चार कांवड़ियों पर भी कार्रवाई
शनिवार को कांवड़ मेले में हजारों की संख्या में बिना साइलेंसर वाली बाईक से पहुंच रहे कांवड़ियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। चंडी घाट पर अभियान चलाकर बिना साइलेंसर वाली बाईक के जहां चालान काटे गए, वहीं एक बाईक पर सवार चार कांवड़ियों की बाईक भी सीज की गई। पुलिस के अनुसार कानून का पालन सभी के लिए जरूरी है और सुरक्षित कांवड़ यात्रा के लिए यह कार्रवाई की गई है