इटखोरी: जिप उपाध्यक्ष ने मंदिर पुजारियों के बीच मिठाई का वितरण किया
इटखोरी (चतरा):* इटखोरी भद्रकाली मंदिर में चतरा जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने पुजारियों के बीच मिठाई का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने भद्रकाली मुख्य मंदिर के पुजारी, वाहन पुजारी और नारियल वाली पुजारियों को सम्मानपूर्वक मिठाई दी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पूर्व उन्होंने माता भद्रकाली का दर्शन-पूजन किया। मुख्य मंदिर में पूजा-अर्चना करने के पश्च