शिकोहाबाद: महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ 28 मई 2025 को फ़िरोजाबाद में करेंगी जनसुनवाई
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ 28 मई को पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई करेंगी। इस दौरान वे महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा करेंगी और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगी। साथ ही, कल्याणकारी योजनाओं से वंचित महिलाओं की समस्याएं भी सुनी जाएंगी।