नानकमत्ता: ससाई खेड़ा निवासी एवं स्वतंत्रता सेनानी दर्शन सिंह का 100 वर्ष की उम्र में 15 अगस्त की शाम अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही नानकमत्ता क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
16 अगस्त की दोपहर नानकमत्ता स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार सिख रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें एक सैनिक की तरह सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, परिचित एवं शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। Khatima खटीमा मेरा शहर मेरी पहचान Nanakmatta Sahib
Puranpur, Pilibhit | Aug 16, 2026