बड़गांव: उदयपुर जिले में अभियान के तहत 28 बाल विवाह रुकवाए, विभाग के सहायक निदेशक ने मधुबन स्थित ऑफिस से दी जानकारी
अभियान के तहत उदयपुर जिले में 28 बाल विवाह रुकवाए। दरअसल CM भजनलाल शर्मा के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत उदयपुर जिले में अब तक 28 बाल विवाह रुकवाए गए। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक केके चंद्रवंशी ने बताया कि 15 अप्रैल से 15 मई तक चल रहे इस अभियान में कंट्रोल रूम पर मिली सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई कर विवाह रुकवाए गए।