बड़गांव: वन रक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में उदयपुर जिले सहित 18 आरोपियों के खिलाफ SOG ने पेश की चार्जशीट
राजस्थान वन रक्षक भर्ती परीक्षा-2020 पेपर लीक मामले में SOG ने जांच पूरी कर बांसवाड़ा एडीजे कोर्ट में 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की। इनमें विभिन्न जिलों व पदों के कर्मचारी शामिल हैं। जांच में संगठित गिरोह की भूमिका उजागर हुई है। प्रशासन ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता व सख्ती के निर्देश दिए हैं।