संभाग से 850 यात्रियों और जिले से 225 को लेकर श्रीरामललादर्शन के लिए रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन। बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला,महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी। उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या जाने ठहरने की व्यवस्था।