तिलहर: 13 जुलाई से ग्राम पिपरिया उदयभानपुर अंजनिया निवासी 15 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, तलाश जारी
शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया उदयभानपुर अंजनिया निवासी 15 वर्षीय शैलेश यादव, पुत्र विनोद यादव, बीती 13 जुलाई को स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने स्कूल, रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका।