महोबा: महोबा के जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली
Mahoba, Mahoba | Jul 10, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के 35 करोड़ वृक्षारोपण महाअभियान के तहत वन विभाग और जवाहर नवोदय विद्यालय महोबा के छात्र-छात्राओं ने नगर में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। वन विभाग के अधिकारियों और विद्यालय परिवार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। छात्र छात्राओं ने नगरवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने की अपील की।