नरवर: जमीनी बंटवारे के विवाद में युवक चढ़ा टावर पर, अपने पक्ष में फैसले की मांग को लेकर अड़ा
शिवपुरी जिले की नरवर तहसील में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम नरौआ निवासी कृष्णा रावत जमीनी बंटवारे के विवाद को लेकर तहसील परिसर के अंदर लगे टावर पर चढ़ गया। युवक ने तहसील प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पक्ष में फैसला करने की मांग की।