पन्ना: पाठा से बिलखुरा तक 5 करोड़ की सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, ठेकेदार पर मनमानी और विभागीय लापरवाही का आरोप
Panna, Panna | Nov 25, 2024 पन्ना जिले के लोक निर्माण विभाग पन्ना प्रथम के तहत पाठा मुख्य मार्ग से बिलखुरा में जालम सिंह के घर तक बनने वाली 5 करोड़ 24 लाख 18 हजार की सड़क में भारी भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आई हैं। इस 5.70 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण का ठेका संतोष गुप्ता को दिया गया है।