जमुई: धमना के पास CNG ऑटो और बाइक के बीच हुई टक्कर में ऑटो सवार पति-पत्नी घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | May 1, 2026 धमना के पास तेज रफ्तार CNG ऑटो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में CNG ऑटो पर सवार पति- पत्नी घायल हो गए, जबकि बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल पति-पत्नी को गुरुवार की रात 9:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।