संभल: नखासा थाना क्षेत्र के ईसापुर सुनवारी गांव में एक व्यक्ति का शव दुकान में लटका मिलने से मचा हड़कंप
थाना नखासा क्षेत्र के ईसापुर सुनवारी गांव में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति का शव गांव से बाहर स्थित उसकी दुकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।जानकारी के अनुसार रोहिदास पुत्र गंगासरन उम्र करीब 38 वर्ष निवासी ईसापुर सुनवारी थाना नखासा क्