Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana

यह वीडियो आप लोग देखिए ध्यान से सुरसंड में अब क्या-क्या होने लगता है।

Sursand, Sitamarhi | Jun 29, 2026

MORE NEWS

पत्रकार राजू कुमार सोनी के कलम से आज हिंदी दैनिक अखबार में छप्पी सुरसंड इलाके की खबर

पत्रकार राजू कुमार सोनी के कलम से आज हिंदी दैनिक अखबार में छप्पी सुरसंड इलाके की खबर

Sursand, Sitamarhi | Jun 29, 2026

हल्की बारिश ने खोली विकास की पोल: बदबूदार जलजमाव से त्रस्त श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी पंचायत, सैकड़ों लोग प्रभावित; डीएम से लगाई गुहार:

सुरसंड प्रखंड अंतर्गत श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 4, 8, 9 और 12 में हल्की बारिश के बाद ही जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गंदा और बदबूदार पानी गलियों और घरों के आसपास जमा होने से सैकड़ों लोग प्रभावित हैं। कई घरों के आंगन तक पानी पहुंच गया है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में भारी परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर सड़कें और गलियां पूरी तरह पानी में डूबी हुई हैं। तीन से चार वार्डों में आवागमन बुरी तरह प्रभावित है, जिससे लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बदबू और गंदगी के कारण संक्रमण, खुजली एवं अन्य बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
सबसे अधिक खराब स्थिति वार्ड संख्या 4 की बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। नालियों का गंदा पानी और शौचालयों (टॉयलेट) का गंदा एवं बदबूदार पानी भी गलियों में फैल रहा है और कई घरों के आसपास तक पहुंच रहा है। लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थिति से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष यही समस्या उत्पन्न होती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो जनप्रतिनिधियों और न ही संबंधित विभाग के अधिकारियों ने कोई ठोस कदम उठाया।
पंचायत के बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की है ,  यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बरसात बढ़ने के साथ स्थिति और भी भयावह हो जाएगी।

हल्की बारिश ने खोली विकास की पोल: बदबूदार जलजमाव से त्रस्त श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी पंचायत, सैकड़ों लोग प्रभावित; डीएम से लगाई गुहार: सुरसंड प्रखंड अंतर्गत श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 4, 8, 9 और 12 में हल्की बारिश के बाद ही जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गंदा और बदबूदार पानी गलियों और घरों के आसपास जमा होने से सैकड़ों लोग प्रभावित हैं। कई घरों के आंगन तक पानी पहुंच गया है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में भारी परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर सड़कें और गलियां पूरी तरह पानी में डूबी हुई हैं। तीन से चार वार्डों में आवागमन बुरी तरह प्रभावित है, जिससे लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बदबू और गंदगी के कारण संक्रमण, खुजली एवं अन्य बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सबसे अधिक खराब स्थिति वार्ड संख्या 4 की बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। नालियों का गंदा पानी और शौचालयों (टॉयलेट) का गंदा एवं बदबूदार पानी भी गलियों में फैल रहा है और कई घरों के आसपास तक पहुंच रहा है। लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थिति से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष यही समस्या उत्पन्न होती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो जनप्रतिनिधियों और न ही संबंधित विभाग के अधिकारियों ने कोई ठोस कदम उठाया। पंचायत के बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की है , यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बरसात बढ़ने के साथ स्थिति और भी भयावह हो जाएगी।

Sursand, Sitamarhi | Jun 29, 2026

डाढावाड़ी पंचायत (मेघपुर बड़ा, बूथ नंबर 133) पर आयोजित 'मन की बात' कार्यक्रम आयोजित।

डाढावाड़ी पंचायत (मेघपुर बड़ा, बूथ नंबर 133) पर आयोजित 'मन की बात' कार्यक्रम आयोजित।

Sursand, Sitamarhi | Jun 29, 2026

यह वीडियो आप लोग देखिए ध्यान से सुरसंड में अब क्या-क्या होने लगता है। - Sursand News