टाटीझरिया: टाटीझरिया मैदान में आरजीसीए किंग्स ने मारी बाजी, जीती मिनी आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी
टाटीझरिया मैदान में आरजीसीए किंग्स ने मारी बाजी, जीती मिनी आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी। टाटीझरिया क्रिकेट ग्राउंड पर ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य से आयोजित ऐतिहासिक 'मिनी आईपीएल 2026' का भव्य समापन हो गया। कड़े संघर्ष और रोमांचक मुकाबलों के बाद आरजीसीए किंग्स ने चमचमाती विनर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि आरजीसीए लायंस उप-विजेता बनी।