बैतूल नगर: बैतूल में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम! वाइन शॉप के सामने युवक पर बोतल और पाइप से जानलेवा हमला, गंभीर घायल
बैतूल शहर के गंज थाना क्षेत्र में रविवार रात पुरानी रंजिश एक बार फिर खूनी संघर्ष में बदल गई। घटना गंज वाइन शॉप के सामने की है, जहां रात करीब 11 बजे कुछ युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। जानकारी के अनुसार, चुन्नीढाना निवासी 21 वर्षीय लक्की मोरे पर आरोपियों ने कांच की बोतल और लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर प