वारासिवनी: नगर पालिका में अब प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी जनसुनवाई
नगर पालिका परिषद वारासिवनी में अब प्रत्येक मंगलवार को नियमित जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज दादरे ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। जनसुनवाई दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी, जिसमें पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल, नपा अध्यक्ष, पार्षदगण, वार्ड प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे।