इस्माइलपुर: नवगछिया थाना में आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की लगायी गुहार
पकरा के अशोक कुमार सिंह ने नवगछिया थाने में आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. आवेदन में अशोक कुमार सिंह ने कहा कि उसके पड़ोस के चचेरे भाई अरविंद कुमार सिंह और अभिषेक कुमार सिंह ने उन्हें घर के बाहर रोक कर गाली-गलौज कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामले को शांत करवाया.