केदारनाथ घाटी में भारी बारिश के बाद हालात चिंताजनक नजर आ रहे हैं। अतिवृष्टि के चलते कई स्थानों पर पानी का तेज बहाव देखने को मिला, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनते दिखाई दिए।
सामने आए वीडियो में बारिश के बीच तेज रफ्तार से बहते पानी का भयावह मंजर नजर आ रहा है। पानी का बहाव इतना तेज दिखाई दे रहा है कि लोगों में दहशत का माहौल है।
भारी बारिश के कारण घाटी में हालात पर नजर रखी जा रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों और यात्रियों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की जा रही है। #sanchalnews #sanchalnewslive #kedarghati #uttrakhand #kedarnath