भभुआ: भभुआ पटेल कॉलेज में परीक्षा देने आई छात्रा गेट पर हुई बेहोश, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jan 16, 2026 भभुआ पटेल कॉलेज में परीक्षा देने आई गेट पर छात्रा बेहोश हो गई। यह घटना शुक्रवार 9:30 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी नसीम राइन की 20 वर्षीय पुत्री आफिया बताई जाती है। कॉलेज के केंद्राधीक्षक द्वारा बताया गया कि भभुआ पटेल कॉलेज में बीए की परीक्षा चल रही है। जैसे ही गेट पर पहुंची छात्रा अचानक बेहोश हो गई थी।