चंडी: विशुनपुर गांव में मारपीट में घायल दिव्यांग की मौत; फोरेंसिक टीम ने की जांच
Chandi, Nalanda | Sep 24, 2026 चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में दो दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल दिव्यांग सुरेश बिंद की गुरुवार की अहले सुबह मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चंडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल पर फोरेंसिक जांच टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।