उरई: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण अग्निकांड में 9 की मौत, उरई के हासिर खान ने बचाई 13 से 14 यात्रियों की जान
Orai, Jalaun | Sep 24, 2026 गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहर उरई से जानकारी प्राप्त हुई जहां पर रहने वाले हाशिम खान ने बताया कि वह नोएडा से उरई की ओर राज कल्पना प्राइवेट बस से आ रहे थे तभी बस में आग लग गई जिसके बाद उन्होंने 13 से 14 यात्रियों की अपनी जान हथेली पर रख कर जान बचाई और कई यात्री आग में फंस गए और नौ लोगों की बस में जलकर ही दर्दनाक मौत हो गई