बड़ौत: सूप मार्ग पर शराब के ठेके से अंग्रेजी शराब व ₹56,000 नकदी चोरी के मामले में बुढ़पुर के 2 आरोपी गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jun 2, 2025 वेव सिटी गाजियाबाद निवासी ठेका संचालक अमित ने 29 मई को रमाला थाने पर तहरीर दी कि उसकी दुकान से ₹12000 व 14 अंग्रेजी शराब की बोतल तथा पड़ोसी की देशी शराब की दुकान से 42000 व POS मशीन अज्ञात द्वारा चुरा ली गई। रमाला पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 3:45 बजे चोरी का खुलासा कर बुढ़पुर निवासी 2 आरोपी बबलू व सुशील पुत्र मोहर सिंह गिरफ्तार कर लिए।