गुमला: शहर के लक्ष्मण नगर व चाहा में छापामारी, ब्राउन शुगर और ₹10,48,700 बरामद, 4 लोग जेल भेजे गए
Gumla, Gumla | Jul 2, 2025 पुलिस अधीक्षक गुमला को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नशीली पदार्थ की खरीद बिक्री को लेकर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने शहर के लक्ष्मण नगर में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की सूचना पर छापामारी किया। छापामारी में लक्ष्मण नगर निवासी युवाक के निशानदेही पर चाहा के तीन लोगों के पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर व कुल 10 लाख 48700 रुपए बरामद किया गया।