रफीगंज: बलीगांव में अमर शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा के अनावरण की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना
रफीगंज प्रखंड अंतर्गत बलीगांव पंचायत के बलीगांव गांव में अमर शहीद जगदेव प्रसाद की निर्मित प्रतिमा के अनावरण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में स्थानीय प्रतिमा निर्माण समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा ने की, जबकि संचालन धनंजय कुमार ने किया। बैठक में म