कोल: बदहाली पर आंसू बहा रहा अलीगढ़ किला, टूटी दीवारें, फेंका जा रहा कूड़ा, AMU नहीं कर रहा रखरखाव
Koil, Aligarh | May 11, 2025 अलीगढ़ किला आज अपनी पहचान खोने के कगार पर है। यह किला न सिर्फ अलीगढ़ की धरोहर है, बल्कि इतिहास की कई अहम घटनाओं का प्रत्यक्षदर्शी भी है। इसके चारों ओर टूटी हुई दीवारें, बिना दरवाजे की खुली एंट्री इसकी दुर्दशा बयां कर रही हैं। किले का इस्तेमाल अब कूड़ा घर के रूप में किया जा रहा है जहाँ स्थानीय लोग कूड़ा फेंकते हैं।