उचेहरा: उचेहरा स्थित मध्यांचल बैंक में वृद्ध के रुपये हुए चोरी रिपोर्ट थाने मे कराई गई दर्ज.
उचेहरा स्थित मध्यांचल बैंक में वृद्ध के साथ बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार कंदहली गांव निवासी ललुआ कोल (उम्र लगभग 80 वर्ष) बैंक में पैसे जमा करने आए थे। उनके पास लगभग ₹38,000 नकद एक पन्नी में रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि बैंक में काफी भीड़ होने के कारण वे लाइन में खड़े थे।