लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने लखीसराय जिले में 6 जगह छापेमारी कर 2 शराब तस्कर और 11 शराबी किए गिरफ्तार
सोमवार अपराह्न 4:57 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में साझा की गई जानकारी के अनुसार जिले में 6 जगहो छापेमारी कर 2 शराब तस्कर एवं 11 शराबी को गिरफ्तार किया गया. लखीसराय में नया टोला पुरानी बाजार एवं गढ़ी बिशनपुर से शराब तस्कर को तथा लखीसराय बड़ी दरगाह, सूरजगढ़ा में सिंगारपुर, बन्नू बगीचा में बेलदरिया व वीरुपुर में मनोहरपुर से शराबी गिरफ्तार हुए.