घोड़ाडोंगरी: भोपाल में आदिवासी विकास परिषद के कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक गंगा उइके, सामाजिक उत्थान पर हुआ विचार-विमर्श
गुरुवार को घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती गंगा उइके भोपाल पहुँचीं। उन्होंने भोपाल स्थित पलाश होटल में आयोजित अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, मध्य प्रदेश इकाई के कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज के सामाजिक उत्थान, विकास और सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।