सिंघेश्वर: सिंहेश्वर में शराब कारोबारी गिरफ्तार, 8 लीटर देसी शराब बरामद
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के रमानी टोला में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 8 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई है। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने 41 पाउच शराब जब्त कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।