अवैध असलहों के साथ 05 अभियुक्त गिरफ्तार, संतकबीरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; एसपी ने दी विस्तृत जानकारी
संतकबीरनगर पुलिस को अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस तथा 02 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।