मेजा: यमुनापार क्षेत्र में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध करते हुए आतंकवाद का पुतला फूंका गया
Meja, Allahabad | Apr 24, 2025 पहलगाम में बीते दिनों निहत्थे पर्यटकों पर आतंकियों के द्वारा अचानक हमला कर कई पर्यटकों को मार दिया गया था। घटना के बाद से देश भर में लोगों के द्वारा घटना की निंदा की जा रही है। बृहस्पतिवार शाम 7:30 बजे के करीब यमुनापार क्षेत्र में विभिन्न संगठनों के द्वारा आतंकवाद का पुतला फूंकते हुए मारे गए पर्यटकों की मृत आत्मा को शांति के लिए श्रद्धांजलि दी गई।