➡️ ज्ञान पान, योग ध्यान, रक्तदान अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में हुआ रक्तदान
शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर में ‘ज्ञान पान, योग ध्यान, रक्तदान’ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) एवं यूथ रेडक्रॉस समिति के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक उदाहरण है। रक्तदान केवल किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता, सेवा और सामाजिक संवेदनशीलता की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है और आवश्यकता पड़ने पर किसी व्यक्ति के जीवन की रक्षा स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से ही संभव होती है। उन्होंने स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
रक्तदान शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवधेश प्रताप सिंह, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राना कुंजर सिंह सहित एनएसएस स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नितिन लोधी, आदित्य कुमार, शैलेन्द्र लोधी, महेश पटेल, कृष्णपाल बुंदेला, सतीश पटेल, संस्कार दुबे एवं शांतनु रोहित सहित विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। शिविर में महाविद्यालय की ओर से कुल 9 यूनिट रक्तदान किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रज्ञा दुबे, डॉ. विकास चंद्र त्रिपाठी, डॉ. दयाराम राजपूत, एनसीसी अधिकारी डॉ. जयनारायण यादव सहित राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
महाविद्यालय में परीक्षाएं चलने के कारण जो विद्यार्थी इस अवसर पर रक्तदान नहीं कर सके, उन्होंने भी रक्तदान के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए आगामी रक्तदान शिविर में स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करने की इच्छा जताई।
महाविद्यालय परिवार ने रक्तदान जैसे पुनीत एवं जीवनदायी कार्य में सहभागिता करने वाले सभी रक्तदाताओं, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों की सराहना करते हुए उन्हें सामाजिक सेवा के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
Sagar, Madhya Pradesh | Aug 25, 2026