नालागढ़: पेंशनर और सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की नालागढ़ में हुई मासिक बैठक, सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
नालागढ़ के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पेंशनर एवं सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पेंशनरों और वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी समस्याओं पर गहन चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश घई ने की। इस दौरान सरकार की अनदेखी और झूठे वादों के खिलाफ तीखा रोष व्यक्त किया गया। पेंशनरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं