रामपुर मनिहारान में बीती रात से लगातार हो रही बारिश ने एक परिवार को बेघर कर दिया। गुरुवार दोपहर 2 बजे के करीब मोहल्ला काजियान निवासी धर्मपाल पुत्र परमानंद के कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार के सभी सदस्य समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।