रामगढ़: रामगढ़ में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, विशाल यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे, विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Ramgarh, Alwar | Aug 13, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को रामगढ़ कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुबह 11 बजे आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी, रिटायर्ड सैनिक और समाजसेवी शामिल हुए। विधायक सुखवंत सिंह ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के दौरान पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया