गोला: गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में गोला इलाके के अधेड़ की हुई मौत, अर्टिगा कार ने बाइक को टक्कर मारी
Gola, Gorakhpur | Feb 21, 2026 गोला क्षेत्र के सुरदापार शुक्ल निवासी 54 वर्षीय संजय तिवारी की गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वे गोरखपुर से चिकित्सकीय परामर्श के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। बेलीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मधुबन होटल के पास उनकी बाइक को पीछे से आ रही एक अर्टिगा कार ने टक्कर मार दिया था।