रायपुर: लोहे के तार पर कपड़ा सुखाते समय मां आई करंट की चपेट में, बचाने गए बेटे की भी हुई दर्दनाक मौत
Raipur, Raipur | Aug 21, 2026 21 अगस्त शुक्रवार शाम 7 बजे रायपुर में करंट की चपेट में आने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ नगर की है। बताया जा रहा है कि कल्याणी यादव लोहे के तार पर कपड़े सुखा रही थीं, तभी तार में करंट आने से वह उसकी चपेट में आ गईं। मां को करंट लगा देख बेटा मधुसूदन यादव उन्हें बचाने पहुंचा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया