कटनी नगर: कटनी में ऑनलाइन खिलौनों का ऑर्डर बना धोखा, 56 हजार भेजे, 27 दिन में नहीं मिला माल
कटनी। खिलौना व्यापारी ने मुंबई के दो लोगों पर कथित आर्थिक धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। नई बस्ती निवासी अजय मेघवानी के मुताबिक, 2 सितंबर को उन्होंने मुंबई की एक फर्म से खिलौनों का ऑर्डर किया था। माल भेजने के नाम पर भेजे गए क्यूआर कोड के जरिए व्यापारी ने यूपीआई से 20-20 हजार और 16 हजार रुपये, कुल 56 हजार रुपये ट्रांसफर किए।